हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर) भगवानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त निर्देश दिए गए है जो भी लॉक डाउन का उल्लंघन करता पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। भगवानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत आसमान में ड्रोन उड़ते दिखाई दिए, पुलिस सड़कों की गतिविधियों पर नजर रख रही है, इसके अलावा लगभग सभी चौक-चौराहे अब हाई डेफिनेशन कैमरों से लैस हैं। इनका इस्तेमाल ट्रैफिक पर निगरानी के लिए हो रहा है। इनसे अब बाहर आए लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी। 
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान आसमान से ड्रोन के जरिए लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। लोगों को लॉकडाउन में घरों में रहने की अपील की गई है। लोगों को घरों में रहने की अपील के साथ-साथ ड्रोन के जरिए निगरानी भी की जा रही है। यही काम सड़कों पर पुलिस की गाडिय़ां भी कर रही हैं। इसी को देखते हुए थाना भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत अंतर राज्य, उत्तर प्रदेश जनपद सहारनपुर सीमा से लगे बॉर्डर, बैरियर्स मंडावर, काली नदी में बाहरी सीमाओं से आ रहे मजदूरों, काम करने वालों की निगरानी ड्रोन कैमरे से रखी जायेगी। 
भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव थापियाल ने बताया कि बाहरी राज्य से आने वाले लोग मेन रोड से ना आकर खेतों, जंगलों व चक रोड़ों से आ रहे हैं जिन पर ड्रोन कैमरे से निरंतर निगरानी रखी जा रही है, उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरे से भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रहेगी। जो भी कानून का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कायवाही की जायेगी, उन्होंने यह भी बताया कि बाहरी राज्य से लोग खेतों के रास्ते आने वाले 22 मजदूरों को क्वॉरेंटाइन व रिलीफ सेंटरों में रखा गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours