हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आपने फिल्मों में नकली पुलिस वाला बन लोगो को डराने धमकाने के किस्से कई बार देखे और सुने होंगे, धर्मनगरी हरिद्वार में इसका एक ताजा उदारहण देखने को मिला, हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने लॉक डाउन का फायदा उठाकर रौब ग़ालिब करने वाले एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है, 24 वर्षीय इस आरोपी का नाम ज्ञानेंद्र है, जो हरिद्वार के ही रोशनाबाद क्षेत्र का रहने वाला है, इसके पास से एक वायलेस हैंडसेट की डमी और एक बाइक बरामद हुई है।
देखें वीडियो: नगर क्षेत्राधिकारी अभय कुमार सिंह
बीती रात ये उपनिरीक्षक की वर्दी पहनकर कई चौक चौराहों पर रौब ग़ालिब करता घूम रहा था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को इस पर कुछ शक हुआ, शक होने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा इसे पकड़कर पूछताछ की, पूछताछ में आरोपी द्वारा सही जानकारी न दिए जाने पर इसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। हरिद्वार के पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शौकिया तौर पर दरोगा की वर्दी पहनकर घूमता मिला और लॉक डाउन के चलते लोगो पर रौब ग़ालिब करता घूम रहा था, इसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours