हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल द्वारा जगजीतपुर राजागार्डन, पीठ बाजार ज्वालापुर की सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा कार्ड धारकों से वितरण सम्बधी गड़बड़ी की जानकारी ली गयी। राशन दुकानों के बाहर लाॅक डाउन पालन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपाल कराने के लिए पुलिस की तैनाती की गयी। सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने बताया कि जिलाधिकारी हरिद्वार पूरे नगर निगम क्षेत्र को चार क्षेत्रों में बांटा गया है। इसमे कोतवाली नगर क्षेत्र, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र, कनखल थाना क्षेत्र तथा रानीपुर थाना क्षेत्र है। इन सभी क्षेत्रों के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी को नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि लॉक डाउन के चलते सरकार ने 3 महीने का राशन, राशन डीलरों द्वारा कार्ड धारकों को उपलब्ध कराने के आदेश प्रशासन को दिए। आदेश के बाद राशन डीलर राशन वितरित कर रहे हैं। राशन वितरण में कोई गड़बड़ी ना हो इसका संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया है। वहीं राशन डीलर के यहां कार्ड धारकों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपाल कराने के लिए पुलिस की तैनाती भी की गयी। जिससे कोरोना वायरस संक्रमित बीमारी को एक दूसरे में फैलने से रोका जा सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours