हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। जहां पूरा विश्व आज कोरोना नामक बीमारी से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा हैं। वहीं राशन डीलर गरीबों के राशन पर डाका डाल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर अपनी हठधर्मिता के चलते सिर्फ और सिर्फ 1 महीने का ही राशन वितरण कर रहे हैं। जबकि शासन का आदेश है कि ग्रामीणों को तीन-तीन माह का राशन वितरण किया जाए। फूलगढ़ व शिवगढ़ गांव में भी आज एक ऐसा मामला सामने आया है हद तो तब हो गई तब एक ग्रामीण ने उच्च अधिकारियों पर भी आरोप लगाया और कहा कि मैं कई बार उच्च अधिकारियों के भी चक्कर काट चुका हूं। बावजूद उसके उन्हें आज तक कोई राशन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया, ग्रामीणों का आरोप है कि जब राशन डीलर के पास राशन लेने जाते हैं तो वह लोगों से सही व्यवहार नहीं करते और आज जहां कोरोना नामक बीमारी से लोग डरे हुए हैं। घबराए हुए हैं अपने घरों में कैद हैं उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है। और वह राशन डीलर से हाथ जोड़कर विनती कर रहे हैं कि जब सरकार ने 3 माह का राशन देने को कहा है तो वह 1 माह का राशन क्यों दे रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या ऐसे राशन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई हो पाएगी या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इस बाबत जब एसडीएम लक्सर पूरण सिंह राणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सभी गरीब असहाय व कार्ड धारकों को राशन दिया जा रहा है और अगर कोई राशन डीलर किसी को राशन नहीं दे रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन देखना यह होगा कि क्या सरकारी अमला वास्तव में ही इन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पाएगा या नहीं यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है। ग्रामीण राशन डीलरों के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं कि उन्हें राशन दे दीजिए घरों में उनके भूखे बच्चे तड़प रहे हैं। लेकिन राशन डीलर इतने निर्दई हो चुके हैं कि सरकार के आदेशों के बावजूद भी ग्रामीणों को राशन देने को तैयार नहीं है। कहीं चावल नहीं मिल रहे हैं तो कहीं गेहूं नहीं मिल रहे हैं तो कहीं दालें नहीं मिल रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर जब राशन डीलर से बात की गई। तो उन्होंने कहा कि अभी हमें राशन प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही राशन प्राप्त होगा तो लोगों को दे दिया जाएगा। लेकिन कमाल की बात तो यह है कि जब शासन पहले ही आदेश कर चुका है कि सभी कार्ड धारकों को 3 माह का राशन दिया जाए, तो ऐसे में राशन डीलर का यह कहना बिल्कुल कोरे कागज की तरह साबित हो रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours