हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना वायरस के चलते भारत मे लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है, इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों, गरीब व असहाय लोगो को सरकार से लेकर संस्था व व्यक्तिगत लोगो द्वारा मदद की जा रही है। सभी लोग जरूरतमंद लोगो के लिए बढ़-चढ कर हिसा ले रहे है ताकि कोई इस संकट की घड़ी में भूखा न रहें, पुलिस के साथ-साथ तमाम समाजसेवी संस्थाएँ भी लगातार सक्रिय है इसी क्रम में हेल्पिंग हैंड्स संस्था ने भी अपनी लगन व पुरजोर ताकत के साथ जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुचा रही है। कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए गरीबों असहाय एवं रोज कमाने खाने वाले लोगों को खाने पीने का सामान व भोजन की व्यवस्था कर रही है।
इस क्रम में जिन एरिया को चिन्हित कर रोशनाबाद, सिडकुल व ब्रह्मपुरी में जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुचाने का कार्य कर रही है। वहीं जब इस बारे में संस्था के अध्यक्ष अमित जांगिड़ से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी टीम की कोशिश है कि उनकी टीम इस मुश्किल घड़ी में अधिक से अधिक लोगो तक खाना पहुचा सके। उन्होंने बताया कि जो लोग दिहाड़ी, मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है उन्हें हमारी टीम चिन्हित कर भोजन वितरण कर रहीं है, उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप सभी नागरिकों को लॉक डाउन का पालन करना होगा, तभी जा कर हम कोरोना जैसी बीमारी के साथ लड़ कर उसे जड़ से खत्म करने में कामयाब होंगे। जांगिड़ ने कहा कि पुलिस प्रशासन का भी सहयोग करें जो अपने परिवार को छोड़कर आपकी सुरक्षा में तैनात है। इस अवसर पर हेल्पिंग हैंर्ड्स संस्था से भोजन वितरण करने वालो में पंकज त्यागी, इंदरपाल, श्याम सुंदर, अभिनव, पियूष धीमान,अजय धीमान, संजय धीमान, जितेंद्र, विनीत सैनी व पंकज जेनर आदि का सहयोग रहा।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours