हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ओम आरोग्यम योग मंदिर, हरिद्वार द्वारा विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस के चलते हरिद्वार में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने में सहयोग सेवा का कार्य निरन्तर जारी है। योगी रजनीश ने कहा कि जैसे कि सभी जानते हैं कि कोविड-19 के चलते पूरे भारत के साथ ही हरिद्वार में भी लॉकडाउन हो रखा है, जिसके कारण हरिद्वार में भिखारी, मजदूर, यात्रियों के साथ ही जानवरों के सामने भी भोजन की समस्या आने लगी थी। उनकी इस पीड़ा को समझते हुवे संस्था द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन सहयोग सेवा का कार्य निरन्तर किया जा रहा हैं। इस सेवा कार्य में ओम आरोग्यम योग मंदिर पिछले कई दिनों से सभी जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है साथ ही उन्होंने बताया कि संस्था लोगों को मास्क एवं अन्य सामग्री भी बाँट रही है। इसके साथ साथ जनता को संक्रमण से कैसे बचे इसके लिए संस्था जागरूक भी कर रही है। योगी रजनीश ने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में प्रशासन एवं पुलिस को सहयोग करें। इसके लिये सभी अपने घरों में रहते हुए संक्रमण को फैलने से रोकने में अपना सहयोग प्रदान करे देश हित में अपना योगदान दें। क्योंकि सतर्कता ही सुरक्षा है, योगी रजनीश ने कहा कि मानव सेवा ही नारायण सेवा हैं इसको ध्यान में रखते हुए ओम आरोग्य योग मंदिर समाज और देश हित मे अपना योगदान आगे भी देता रहेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours