हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने आज बीएचईएल हरिद्वार इकाई द्वारा भेल सैक्टर चार स्थित सामुदायिक भवन को कोरोनो संक्रमित मरीजों के लिए अस्थाई आइसोलेशन वार्ड के रूप में उपयोग करने के लिए जिलाधिकारी को समर्पित किया। जिसका आज जिलाधिकारी ने निरीक्षण भी किया। उक्त सामुदायिक भवन में आईसोलेशन वार्ड बनाये जाने के लिए आईटीसी लिमिटेड कम्पनी द्वारा मरीजों के लिए बेड, बिस्तर, पर्दे आदि प्रदान किये गये। जिनका जिलाधिकारी ने अस्थाई आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई, आरएम सिडकुल जीएस रावत के साथ किया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन कोविड 19 के लिए विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अभी तक कुल 100 बैड की अस्थाई सुविधा तैयार कर चुका है। इन वार्डो का प्रयोग स्वास्थ्य विभाग के कोविड अस्पतालों के पूर्ण होने तथा अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर किया जायेगा। जिलाधिकारी ने भेल के ईडी संजय गुलाटी, जीएम एचआर एसके बवेजा, प्लांट हेड कौशिक मुखर्जी से मुलकाता कर उनका आभार व्यक्त आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सामुदायिक केंद्र कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours