हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रानीपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान सेक्टर-2 खेल भवन के पास से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त गुरप्रीत पुत्र बलविंदर सिंह निवासी जलालपुर काजी कोतवाली शहर बिजनौर उत्तर प्रदेश और मलक सिंह पुत्र जगतार निवासी शीला खेड़ा कैथल हरियाणा ने पूछताछ में कुछ दिनों पहले सेक्टर-4 पीठ बाजार से इस मोटरसाइकिल को चोरी करना बताया है इस संबंध में वादी विनीत द्वारा थाना रानीपुर में चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस टीम: उप निरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल केसर सिंह मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours