हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील क्षेत्र के बसेड़ी खादर गांव में समाजसेवी राशिद अली ने अपने गांव में गरीब मजदूर लोगों को राशन वितरित किया। आपको बता दें कि लॉक डाउन के चलते जो गरीब मजदूर मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे। आज देश में लॉक डाउन के चलते उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उसी को देखते हुए समाजसेवी राशिद अली ने अपने गांव में घर घर जाकर लगभग सैकड़ों गरीब लोगों को राशन वितरित किया हैं मौके पर पहुंची लक्सर तहसीलदार सुनैना राणा ने समाजसेवी राशिद अली की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर लोगों को भोजन कराना राशन वितरित करना मानवता की मिसाल है। इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामीणों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours