हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। गंगा मां की रसोई भंडार का कार्य निरन्तर जारी है। आज चौथे दिन भी टीम कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा, नवीन राजवंश और अंकित राठौर ने ज्ञानलोक कालोनी और टिबडी बस्ती में राशन सामग्री बांटी। समाजसेवी आशीष तागरा ने कहा कि गंगा मां की रसोई भंडार असहाय, गरीबो और जरूरतमंदो के लिए धरातल पर कार्य कर रही है, हमसे जो भी बन पड़ता है। जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जायेगी, होटल व्यवसायी सुनील अरोड़ा ने कहा कि गरीब, विधवा और मजदूर परिवार के घर जाकर उनको रसद सामग्री दिया गया है। कदम फाउंडेशन की संयोजिका नीलू राजवंश ने कहा कि गंगा मां रसोई भंडार की टीम गरीब परिवारों की सहायता कर रही और हरिद्वार के समाजसेवी निरंतर हम लोगों के साथ जुए रहे हैं और मैं सभी हरिद्वार वासियों से आग्रह करना चाहूंगी कि अगर उनके घर के आसपास कोई दुकान से खाने कि सामग्री खरीदने में असमर्थ है तो वह हमारी टीम से संपर्क कर सकता है और जो व्यक्ति हमारी टीम से जुड़ना चाहता है वह भी जुड़ सकता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours