हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। अचानक आई दो मौतो की खबर से परिवारो में मचा कोहराम, दोनों लंबे समय से थे बीमार, दोनो का चल रहा था अस्पताल में इलाज, इलाज के दौरान हुई दोनों की मौत, दोनों मृतक एक ही गांव के हैं निवासी। आपको बता दे कि उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील क्षेत्र के बसेड़ी खादर गांव में अचानक हुई दो मौतों से गांव में शोक की लहर है और मृतक के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार रिफाकत पुत्र शरीफ जो कि लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे और दूसरी महिला जो फखरुद्दीन नाम के व्यक्ति की पत्नी बताई गई है। वह भी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। उन दोनों का इलाज जौलीग्रांट, डोईवाला इंद्रेश अस्पताल देहरादून मे चल रहा था इलाज के दौरान दोनों ने बीती रात अस्पताल में अंतिम सांसे ली। अचानक देर शाम दोनों की मौत की खबर गांव में आने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी और परिजनों में कोहराम मच गया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours