हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। रानीपुर चौक बाजार मंडल के सौजन्य से आशुतोष चक्रपाणी और उनके सहयोगियों ने ज्वालापुर क्षेत्र के कोरोना योद्धा व समाजसेवी राजकुमार मुखर्जी को सम्मानित किया गया। राजकुमार मुखर्जी, बीएचईएल की एम्बुलेंस में चालक के रूप मे कार्य करते है। पिछले कुछ दिनों से इस एम्बुलेंस का इस्तेमाल कोरोना सम्भावित रोगियों हेतु किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हाल ही में राजकुमार मुख़र्जी ने रक्तदान से प्लाज्मा का दान भी किया है। सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि राजकुमार मुखर्जी ने अपने वेतन का एक बड़ा भाग जो कि वो किसी से बताना उचित नही समझते प्रधानमंत्री राहत कोष मे दान किया है। कोरोना महामारी के समय राजकुमार मुखर्जी की इतनी बड़ी विभिन्न क्षेत्रों मे भूमिका के कारण ही रानीपुर चौक बाजार मंडल की ओर से कोरोना वॉरियर के रूप मे पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।  महामंत्री आलोक चौहान ने बताया कि सरल स्वभाव वाले राजकुमार मुखर्जी अक्सर सामाजिक कार्यों में भी लगे रहते हैं। इस अवसर पर रानीपुर चौक बाजार मंडल से अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणी, महामंत्री आलोक चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष भगत सिंह के अलावा विनय तिवारी व अश्वनी कुमार उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours