हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। नर सेवा ही नारायण सेवा है, जो लोग जरूरतमंदों की सेवा सहायता करते हैं, वे सच्चे समाजसेवी हैं। अपने लिए तो सभी जीते हैं, जो दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं वे सच्चे मानव होते हैं यह उच्च विचार रोशनाबाद नोदय चौराहे पर रामकृष्ण मिशन सेवाआश्रम के स्वामी दयाधीपानन्द महाराज ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद महाराज ने पूरे विश्व को समाजसेवा का महत्व बताया, नर सेवा नारायण सेवा' का नारा जन-जन तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि जीव की सेवा करना ही परमात्मा की सच्ची सेवा है जिसे रामकृष्ण मिशन सेवाआश्रम के साधु संत अपना धर्म मानते हुए निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपदा के समय में भी मठ के साधु संत रात दिन जरूरतमंद की सेवा में लगे हैं। 
प्रतिदिन 200 से 350 तक खाद्य सामग्री के बैग जरूरतमंदों में बांटे जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य सामग्री वितरित करते हुए सामाजिक दूरी और स्वच्छता का भी ख्याल रखा जा रहा है और कोरोना वायरस से जागरूक के लिए पंपलेट भी वितरित किए हैं। जिससे लोग बाग कोरोना वायरस से जागरूक हो सके। उन्होंने बताया कि आज दो स्थान रोशनाबाद नोदय चौक और जमालपुर में राशन के बैग वितरित किए गए हैं। और पैक की खाद्य सामग्री लगभग 10 दिन तक जरूरतमंदों लोगो के भोजन की जरूरत को पूरा करेगी। और आगे भी लॉक डाउन तक मानव सेवा का कार्य लगातार जारी रहेगा। वही राशन वितरण में एडीएम राजस्व के०के० मिश्रा, नोडल अधिकारी नरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और राशन वितरण का जायजा लिया। एडीएम राजस्व के०के० मिश्रा ने बताया कि आज नोदय चौक पर मठ द्वारा राशन वितरण का कार्य हो रहा था। 
इसका मौके पर आकर जायजा लिया गया। मौके पर राशन वितरित के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ख्याल रखा गया। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में रामकृष्ण मिशन सेवाआश्रम उच्च स्तर से जरूरतमंदों की सेवा में लगा है। जो बहुत ही सराहनीय है उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा बहुत अच्छा है लेकिन इसके साथ-साथ सरकार की गाइडलाइन अमल में लाना और कोराना वायरस बीमारी से बचना है। इसी लिए सोशल डिस्टेंसिंग का होना बहुत ही आवश्यक है। इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनार गुप्ता, सेक्टर मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार, स्वामी अनाद्यानंद, स्वामी महाकालानंदा, ब्रह्मचारी सचिन, रूपक, अमरजीत, किशन, जनार्धन, गोकुल, सुनील मुखर्जी व आश्रम के सन्यासी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours