हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारतीय फिल्म जगत में अपनी अदाकारी से देश दुनिया में प्रसिद्ध हुए फ़िल्म कलाकार इरफान खान के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने ईश्वर से कामना की काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे स्वर्गीय इरफान खान की आत्मा को शांति मिले व उनके परिजनों को शक्ति प्रदान हो, इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा भारतीय सिनेमा को अपनी कला के समर्पण प्रदर्शन से ऊचाइयों तक पहुँचाने वाले इरफान खान को एक सभ्य इंसानियत को दर्शाने वाले कलाकार के रूप में याद करा जाएगा, इरफान खान का उत्तराखंड से एक अच्छा-खासा लगाव रहा है उन्होंने अपने फ़िल्म कैरियर में कई फिल्में मसूरी, देहरादून, नैनीताल, रुड़की इत्यादि क्षेत्रो में अपने फिल्मांकन के माध्यम से उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों व सौंदर्यकरण को देश दुनिया तक पहुँचाने के लिए बर्तक प्रयास किये है। इरफान खान की याद में केंद्र सरकार को चाहिए कि इरफान खान सम्मानित पुरुस्कार का गठन किया जाए ताकि आने वाले समय मे युवा युवती जो अपनी कला के प्रदर्शन के साथ फ़िल्म कलाकार इरफान खान के पद्य पर चलकर समाज को नई दिशा दे सके।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours