हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। ज्वालापुर उपनगरी की ईदगाह के शहर इमाम और मदरसा दारूल उलूम असअदिया ईक्कड खुर्द के शिक्षा विभागाध्यक्ष तथा दारूल उलूम इमदादिया के प्रबंधक मौलाना अब्दुल वाहिद ने मुस्लिम समाज से अपील की है, कि आने वाले 9 अप्रैल यानी 14 शाबान जुमेरात को शबे बारात है, शबे बारात के मौके पर सभी लोग अपने घरों में रहकर ही दुआ इस्तगफार, नमाज आदि पढ़ें और मुल्क की सलामती की दुआ करें, तथा कब्रिस्तान में अपने बुजुर्गो की कब्रों पर ना जाकर घर ही सवाब पहुंचाये,और अगले दिन यानी जुमे को रोजा रखे, इफ्तार के वक्त खुशुसी दुआ करें, इस वक्त पुरी दुनिया के साथ साथ हमारा मुल्क भी नोवल कोरोनावायरस COVID-19 नाम की एक भयंकर महामारी का शिकार है, जिसके वायरस से दुनिया भर की इंसानियत जद में आई हुई है, इस वायरस के खात्मे के लिए सरकार और स्वास्थ विभाग तथा पुलिस के द्वारा दी हिदायतों पर अमल करना हर एक इंसान का अहम फरीजा है, इसलिए अपने घरों में ही रहे, घर से बाहर ना निकले, शासन प्रशासन का सहयोग करे तथा जरूरत पड़ने पर शासन प्रशासन का सहयोग ले, इंसानियत के लिए बहुत ही जरूरी है, दुआ करें की अल्लाह इस भयंकर बीमारी से पूरी इंसानियत को निजात दे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours