हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी मय फोर्स के क्षेत्र में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों का निरीक्षण करने पहुंचे। लेकिन जब वह बहादरपुर खादर गांव पहुंचे तो पता चला कि जिन लोगों को घरों में क्वॉरेंटाइन किया गया था। वह कुछ लोग घरों से बाहर निकले हैं, यह देखकर पुलिस क्षेत्राधिकारी के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने तुरंत अपने अधीनस्थों को आदेश दिया कि इन लोगों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। आपको बता दें कि बहादरपुर खादर में कुछ लोग तबलीगी जमात के संपर्क में आए थे।
देखें वीडियो: क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा
महामारी ना फैले इसकी वजह से इन लोगों को घरों में ही क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। लेकिन इन लोगों ने इसका पालन नहीं किया और घरों से बाहर निकल गए। इस बाबत जब लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो लोग क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन कर रहे हैं। इन से सख्ती से निपटा जाएगा और इनके खिलाफ मुकदमें भी दर्ज किए जाएंगे। लक्सर पुलिस क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की तलाश में जुट गई है। अब देखना यह होगा कि क्या लक्सर पुलिस कड़ाई से क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों से इसका पालन करा पाएगी या नहीं यह अपने आप में बड़ा सवाल है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours