हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते नगर में जहां अनेक सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के लोग गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, वहीं समाजसेवी रिजवान राणा निवासी गांव बसेडी खादर द्वारा लक्सर नगर में सैकड़ों ऐसे जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं जो कोरोना के प्रकोप के चलते रोजी-रोटी के लिए मजबूर हैं। आज उनकी समाजसेवी टीम ने नगर के विभिन्नन स्थानों पर जा-जा कर लोगों को चाय, बिस्किट भोजन के पैकेट वितरित किए तथा उनकी हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर समाजसेवी आसिफ अंसारी, समाजसेवी इजराहुल हुसैन, समाजसेवी रहीस अहमद, समाजसेेेवी मोनूू व समाजसेवी गुलजार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours