हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। बहुत से लोगो को लगता हैं कि लक्सर रोड पर जियापोता गांव का ओरियंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स एटीएम अक्सर बन्द ही रहता है। इस विषय मे बैंक प्रबंधक वैभव सिंह ने बताया कि जब से लक्सर रोड के चौड़ीकरण हेतु बैंक में टूटने हेतु निशान लगाया है तब से एटीएम मशीन को अंदर बैंक परिसर में स्थापित कर दी गयी थी। सामन्यतः ग्राहकों की सुविधा को देखते हुवे देर शाम तक भी पैसे निकालने की सेवा दी जाती हैं। देश मे कोरोना वायरस के लॉकडाउन के बावजूद बैंक के सभी कर्मचारी अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिये समर्पित हैं। हालांकि  जियापोता से मिस्सरपुर आदि गांव में सड़क के चौड़ीकरण का कार्य फिलहाल रुका हुवा है। स्थानीय निवासियों की शासन से मांग हैं कि एटीएम मशीन को बैंक परिसर से बाहर किसी अन्ये ऐसे स्थान पर रखी जाये जहाँ छुट्टी या देर रात में भी पैसे निकालने में असुविधा न हो। मिस्सरपुर से फेरुपुर गांव के बीच लगभग एक लाख से ज्यादा आबादी में एक ही एटीएम हैं जिसके कारण जनता को पैसे निकालने में असुविधा होती हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours