हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के चलते भारत मे लॉकडाउन की व्यवस्था लागू की गई है, जिसको लेकर लोगो को घरों में कैद होना पड़ रहा हैं, और उत्तराखंड राज्य सरकार के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरन सुबह 7 बजे से 1 बजे तक कि छूट दे रखी है, उसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए दिखाई दे रहे है, जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० ने सभी थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश दे रखे है, जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करता पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी, इसको देखते हुए सभी थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों ने अपनी कमर कस ली है, और जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहें है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है, रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत रानीपुर पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए फोर व्हीलर से लेकर टू व्हीलर तक 89 वाहन सीज किए है, जब इस बारे में रानीपुर कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट से बात की तो उन्होंने बताया कि रानीपुर क्षेत्र की पुलिस अपनी पैनी नजर गड़ाए हुए है, और जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी, उन्होंने बताया की लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर 89 वाहन सीज करते हुए कानूनी कार्यवाही की है, रानीपुर कोतवाली प्रभारी ने सभी नागरिकों से अपील है, कि जब तक लॉकडाउन लागू है, तब तक इस आदेश का पालन करें एवं नोवल कोरोनावायरस COVID-19 की रोकथाम व बचाव हेतु पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें, और उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नोवल कोरोनावायरस COVID-19 को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं होगी, पुलिस अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours