हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नगर पालिका परिषद में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा राशन वितरण किया गया है। और जरुरत मन्द के जरुरत के सामान की व्यवस्था की गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी गौहर हयात ने कहा कि लॉक डाउन को पूर्ण रूप सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद लक्सर ने नगर में रह रहे गरीब बेसहारा लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। अधिशासी अधिकारी गौहर हयात का कहना है कि जरूरतमंद लोगों की जरूरत का सामान लोगों के घर-घर पहुंचाने का कार्य नगर पालिका परिषद लक्सर के कर्मचारी व शासन प्रशासन के कर्मचारी बेखूबी कर रहे हैं। वहीं उन्होंने स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा की लॉक डाउन का पालन करें और प्रशासन को लॉक डाउन सफल बनाने के लिए सहयोग दें। नगर पालिका परिषद में स्थाई व अस्थाई कर्मचारियों के द्वारा घर घर जाकर खाने का राशन वितरित किया गया। जिसमें लिपिक गुलशेर अली, पीआरडी जवान यामिनी गोयल, अनुसेवक लक्ष्मण सिंह आदि ने अपने पूर्ण निष्ठा के साथ समाज के सभी वर्गों के जरूरतमंदों को घर-घर पहुंचकर राशन व अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध करायी। नगर पालिका परिषद लक्सर में लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया जा रहा है। वही नगर पालिका परिषद लक्सर के विभिन्न जगहों पर मुसाफिर जो रूके हुए हैं। उनके खाने-पीने की पूर्ण रूप से व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग व सभासदो के द्वारा कराई जा रही है। जिसमें स्थानीय व्यापारियों का व नगर वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours