हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का पूरे भारतवर्ष में लॉक डाउन किया है और लोगों से अपील की है की कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में कहर बरपा रखा है इसी के मद्देनजर 21 दिन का लॉक डाउन किया गया क्योंकि उन्हें अपने एक एक देशवासी की फिक्र है जिससे कि इस घातक बीमारी को देश से भगाया जा सकें लक्सर में आमजन को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सुबह 7:00 से 10:00 का टाइम दिया गया था जिससे वह अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीद सके लेकिन लक्सर नगर में हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई, इससे नहीं लगता कि इस घातक बीमारी को देश से भगाया जा सकता है स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस लॉक डाउन का इस तरह से कोई फायदा नहीं होगा आम दिनों से ज्यादा बाजारों में आज भीड़ इकट्ठा हो रही है।
देखें वीडियो: लक्सर
इससे तो लोगों को 24 घंटे ही खुला छोड़ दिया जाए क्योंकि सैकड़ों की संख्या में लोग सब्जी की दुकानों पर फलों की दुकानों पर परचून की दुकानों पर इकट्ठे नजर आ रहे हैं बार-बार कहा जा रहा है कि 1 मीटर की दूरी बनाए रखें अपने घरों से बाहर ना निकले, बावजूद इसके लोग सैकड़ों की संख्या में दुकानों पर नजर आ रहे है प्रशासन को चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाए तभी हम ऐसी महामारी जैसी बीमारी से निजात पा सकते हैं इस पूरे मामले पर जब लक्सर तहसीलदार सुनैना राणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भीड़ काफी इकट्ठा हो गई है हमने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है और पुलिस को भी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है तहसीलदार ने सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट चस्पा करने के भी आदेश दिए हैं अगर कोई व्यापारी रेस्ट लिस्ट चस्पा नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या शासन प्रशासन लॉक डाउन का सख्ती से पालन करा पाएगा या नहीं यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है क्या लोग इसी तरह से लॉक डाउन का उल्लंघन करते रहेंगे, क्या प्रशासन शिकंजा कसने में कामयाब होगा, क्या माननीय प्रधानमंत्री के लॉक डाउन का शक्ति से हो पाएगा पालन।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours