हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। देश मे कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कल रात भारत के प्रधानमंत्री ने अगले 21 दिन लॉक डाउन की घोषणा की थी, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिये राज्य सरकार द्वारा जनता को प्रातः 7 से 10 बजे के बीच समय निर्धारित किया हुआ है। जिसका लाभ लेने हेतु सुबह से ही बैंको में भीड़ लगनी शुरू हो गयी। बताया जा रहा था कि बैंक में सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है, सभी ग्राहक पैसे निकालने में कामयाब हो पायेंगे ये कहना भी मुश्किल है। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे बैंक ग्राहको की संख्या भी काफी होती है जो एटीएम का संचालन करना नही जानते। 
इसमे बुजुर्ग महिलाएं, बुजुर्ग पुरूष, और अशिक्षित लोग शामिल होते हैं। लक्सर रोड पर जगजीतपुर से लेकर फेरुपुर तक ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम की संख्या पर्याप्त नही है। उस पर जो एटीएम है वो भी कभी-कभी ही ग्राहकों की आवश्यकता पूरी कर पाते हैं। चित्र में दिखाये गए एटीएम में पैसे न होने के कारण ग्राहक मायूस होकर लौट रहा है। ऊपर से एटीएम के गेट में शीशा भी नही है। सबसे बुरा हाल जियापोता गांव के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का है जिसके एटीएम का शटर बहुत कम खुला मिलता है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस बारे में एटीएम सुविधा को सुचारू रूप से संचालित करने की  मांग की मगर अभी तक ग्रामीणों को सकारात्मक परिणाम नही मिल पाए है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours