हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जहाँ देश मे कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन जारी है जिससे जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हालांकि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार देश के लोगो को आवश्यक सामग्री उप्लब्ध कराने के दावे कर रही है लेकिन इन दावों पर सवालिया निशान खड़ा होता है धर्मनगरी हरिद्वार के बैरागी कैम्प, बजरीवाला क्षेत्र में जहाँ सेकड़ो लोग रहते है अगर क्षेत्र वासियो की माने तो 22 तारीख को लॉक डाउन घोषित हुआ था।
जिसके बाद से अब तक कोई सरकारी मदद इन तक नही पहुची है इस पर सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है शहर के पास के क्षेत्र में प्रशासन बेखबर है, प्रशासन को दूर दराज की मलिन बस्तियों में भी ध्यान देना पड़ेगा, नहीं तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। आपको बताते चलें कि स्थानीय लोगो ने आरोप लगाते हुए कहा की 22 मार्च से लॉक डाउन लागू हुआ है जब से यहां एक बार प्रशासनिक अधिकारी आएं थे और उसके बाद अभी तक किसी ने यहां अब तक नही देखा है, लोगो द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा कोई मदद नही की जा रही है।
देखें वीडियो: स्थानीय लोगो ने लगाए आरोप
आपको बतादे यहाँ के लोग ज्यादातर दिहाड़ी मजदूरी कर रोज रोटी रोजी कमाते है ऐसे में लॉक डाउन के चलते इनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है हालांकि एक संस्था शिव शक्ति सेवा समिति के सदस्यों ने यहाँ आकर भोजन वितरण कार्यकम चलाया, जिससे लोगो को काफी राहत मिली है और ये अभियान बैरागी कैम्प बंजारा वाला में 14 अप्रैल तक लगातार चलाया जायेगा, और समिति का कहना है जब तक देश इस संकट से सामना कर रहा है तब तक कोई भी गरीब या जरुरतमंद भूखा नही रहेगा ये समिति का संकल्प है इस दौरान समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा व सदस्य देवेंद्र चौधरी, विजय अग्रवाल, रामकुमार खरड़, वीरेंद्र सिंह, विभु नैथानी, अंकित अग्रवाल, संजीव चौहान, डॉ गजेंद्र त्यागी व रजत अग्रवाल आदि शामिल रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours