हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। आज वर्तमान में चल रहे कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के कारण भारत बंद के दौरान विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं व अन्य समाजसेवी व्यक्तियों के सहयोग से थाना छेत्र में निवासरत अलग अलग क्षेत्रों के व्यक्तियों की दैनिक आपूर्ति संबंधी समस्याओं के दृष्टिगत उनको भोजन व राशन आदि की व्यवस्था कर उनको उनके घर रहने के स्थान पर वितरित किया गया। जिनका विवरण निम्न लिखित है। बापू नगर - 180 लोगो को लंच पैकेट वितरित किये गए, 2- बाड़ी गाड़- 200 लोगो को लंच पेकेट, दून बिहार- 120 लोगो को लंच पैकेट,  कुल्हाल -180 लोगो को लंच पैकेट, डॉडा लखोड़-100 लोगो को लंच पैकेट,क्ष कांठ बंगला- 80 लोगो को लंच पैकेट,ज्ञ साई मंदिर- 100 लोगो को खाना व मास्क वितरित किया गया, भगवन्तपुर- 50 लोगो को खाना, सहस्रधारा बाई पास रोड वस्ती-100 लोगो को खाना 10- सहस्रधारा काली राव - 200 लोगो को खाना, 11- चेतना वस्ती- 120 लोगो को खाना, 12- विभिन्न क्षेत्रों से आये 250 लोगो को राशन के पैकेट, 13- सालान गांव -50 को खाना व राशन, कुल 1630 व्यक्तियों को खाना खिलाया गया, करीब 310 व्यक्तयो को होम डिलीवरी के माध्यम से भी आवश्यक वस्तुए उपलब्ध कराई गई है, इसके अतिरिक्त लॉक डाउन में अनावश्यक रूप से घर से बहार घूमने वालो के विरुद्ध चैकिंग अभियान में कुल 18 चालान में 6 वाहन सीज 03 माननीय कोर्ट चालान व 09 चालान संयोजन जिनसे 4500 रुपये शुल्क वसूल किया गया है। तथा इनको अनावश्यक रूप से घूमने पर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जानकारी देकर घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गयी है,  इसके अतिरिक्त लोगो को राशन सब्जी आदि की खरीदारी करते समय social distancing रखने हेतु जागरूक करने व इसका पालन न करने पर आवश्यक criminal proceedings अमल में लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी संबंधी राशन, सब्जियों की उन दुकानों पर जहा अधिक भीड़ की संभावना रहती है, वहाँ पुलिस गश्ती दल द्वारा बार बार अनाउंस कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है, इसके साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरदून द्वारा निर्गत किये गए निर्देशों के क्रम में क्षेत्र में निवासरत ऐसे गैर राज्यो के मजदूर जो काम बंद होने के बाद अपने गृह जनपद, राज्य को जाने वाले थे उनको समझा बुझाकर उनके रहने व खाने की अच्छी व्यवस्था करवाकर आगे भी समय पर खाना, राशन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया जिससे करीब 60 मजदूरों को रोककर वायरस ट्रांसमिशन को रोकने का प्रयास किया गया, इसके अतिरिक्त सभी लोगो को राशनखाना वितरित करते समय सबसे महत्वपूर्ण एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी हमेशा बनाये रखने की सलाह दी गयी, तथा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसा स्थान बस्तिया जहा पर लोगो को राशन खाने के आवश्यकता है, को भी चिन्हित किया गया है, तथा जो इस समय मे स्वेच्छा से ऐसे व्यक्तियों की मदद करना चाहते हैं, उनसे सामंजस्य बनाकर व्यवस्थित रूप से जरूरतमंद को सहायता उपलब्ध कराने में राजपुर पुलिस प्रतिदिन अग्रसर है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours