हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जैसे ही हरिद्वार शहर की जनता को पता चला कि प्रशासन द्वारा राशन दिया जायेगा। तो हरिद्वार के मन्सा देवी रोड पर सुबह से ही सरकारी गल्ले की दुकान पर भीड़ एकत्र होने लगी। जैसा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा 3 महीने का राशन उपलब्ध कराने का जो निर्देश दिए गए थे उसके अनुपालन में सुबह से ही सरकारी राशन की दुकान पर भारी संख्या में लोग दुकान पर आये। भीड़ को व्यवस्थित करने हेतु उन सभी को पंक्तिबद्ध से गोले बनाकर खड़ा होने को कहा गया। उसके उपरांत  उनके हाथ सेनेटाइजर से साफ कराये गए। कोरोना वायरस के संकट में जब इंसान का घर से निकलना, रोजी रोटी कमाना मुश्किल हो गया तो ऐसे में 3 महीने का राशन मिलना, हर एक नागरिक के लिये बहुत जरूरी हो गया था। देश के प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को भरोसे में लेकर बहुत ही सुनियोजित तरीके से इस महामारी से लड़ने के लिए सभी से घर मे रहने का आग्रह किया है। जिस प्रकार से देश और पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जीवन को बचाने की जंग लड़ रहा है, उसे देखते हर व्यक्ति को शासन के दिशा निर्देशो का पालन करना होगा। उसके लिये हर किसी को अपने घरों में रहना जरूरी हैं। समाजसेवी मनोज राणा ने राशन लेने वालो से कहा कि किसी बीमारी या ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। राशन बांटने में अपना सहयोग करने वालों में समाजसेवी मनोज राणा, संदीप अरोड़ा, मनीष गुप्ता, सुनील कोरी, यीशु शर्मा व भजन सिंह नेगी रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours