हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जहां आज पूरे भारतवर्ष में जनता कर्फ्यू लगाया गया है माननीय प्रधानमंत्री ने 4 दिन पहले जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था, सुबह 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा, आज देश की जनता ने इसका पालन किया है और लक्सर बाजार पूर्ण रूप से बंद है वहीं रेलवे स्टेशन हो या फिर होटल, ढाबे सभी पूर्व से बंद है स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि जनता कर्फ्यू का उत्तर रेलवे द्वारा पूर्ण रुप से पालन किया जा रहा है।
देखें वीडियो: संतोष कुमार स्टेशन अधीक्षक उत्तर रेलवे लक्सर
किसी भी यात्री को स्टेशन पर ठहरने नहीं दिया जा रहा है और जो यात्री आ रहे हैं उनका स्वास्थ्य टीम के द्वारा चेकअप कराया जा रहा है माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जनहित में जनता कर्फ्यू का आह्वान  किया गया है। क्योंकि पूरे विश्व में कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से महामारी फैल रही है उन्होंने कहा कि जनता के पूर्ण समर्थन से कोरोना वायरस को भारत से भागना होगा लक्सर की जनता इसका पूर्ण रूप से पालन कर रही है और सभी लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours