हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू लगाने के आह्वान पर लोगों ने ताली, थाली बजाकर किया अभिवादन, कोरोनावायरस COVID19 के नाम से प्रसिद्धी हासिल करने वाले वायरस से बचने के लिए पूरे विश्व मे प्रयास किये जा रहे हैं, क्योंकि यह एक ऐसा वायरस है, जो लगातार फैल रहा है, इसी वायरस के बचाव और रोकथाम को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने 22 मार्च को जनता से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कर्फ्यू लगाकर ताली, थाली, घंटी बजाने की अपील की थी, जिसमें आज हरिद्वार धर्म नगरी में लोगों द्वारा ताली, थाली, घंटी, शंख बजाकर उन लोगों का अभिवादन किया गया जो कोरोनावायरस से निपटने के लिए दिन रात लगे हुए हैं, तथा वायरस की रोकथाम के प्रयास कर रहे है, क्योंकि इस कोरोनावायरस नाम के वायरस से पूरी दुनिया में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके है, तथा हजारों लोग इस वायरस से पीड़ित चल रहे है।
इस वायरस के बहुत दुष्परिणाम देखने और सुनने को मिल रहे है, वहीं भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि आज पूरा समय अपने परिवार के साथ बिताकर घंटी बजाकर, शंख बजाकर, थाली बजाकर व ताली बजाकर कोरोना जैसी बीमारी से पीड़ित नागरिकों का इलाज कर रहे है, ओर जिसे कोरोना जैसी महामारी घोषित किया जा चुका है ऐसी विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह ना करते हुए मानव धर्म निभाने वाले स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी व सफाई कर्मी का आभार जताया है, उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में देश के सभी हरिद्वार वासियों ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है, और उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस जैसी बीमारी के लिए जो कदम उठाए गए है, उसका पालन सभी को एकजुट होकर करना है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours