हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ब्लाक बहादराबाद के कटारपुर गांव के मुस्लिम और हिन्दू धर्म के लोगो ने मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के 22 मार्च जनता कर्फ्यू को अपना सर्मथन दिया हैं। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समाज ने प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए, जिसके यहाँ शादी थी उसने सिर्फ पांच या 10 व्यक्ति ले जाकर निकाह की रस्म को अदा किया। उन व्यक्तियों ने 21 मार्च की रात को ही शादी की रसम अदा की और रात के समय में ही लड़का लड़की के निकाह को करा कर वापस चले गए। 
यही ही नही मुस्लिम धर्म के लोगो ने शाम को मस्जिद में जाकर कोरोना वायरस से मानवता की रक्षा हेतु अपनी अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान किया। ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने गांव में वायरस के बचाव में दवाई का छिड़काव कराया। शहर तो शहर गांव की गलियां भी सुनसान दिखाई दे रही है। 22 मार्च रविवार से पहले ही समय-समय पर ग्राम प्रधान नूतन की ओर से मस्जिद की रेडियो से दुकाने, प्रतिष्ठान बंद रखने और घर मे ही रहने की सूचना जारी होती रही। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री की अपील का पूरे गांव में व्यापक समर्थन मिला।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours