हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड में लॉक डाउन के कोरोना को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है। ताजा मामला हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ लक्सर स्थित जेके टायर फैक्ट्री में काम करने एक कर्मचारी को कोरोना का मरीज बताकर एक मैसेज वायरल किया गया। मैसेज में चंदन और उसके पिता को कोरोना पीड़ित बताया गया। देखते ही देखते ये मैसेज पूरे क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से फैल गया।
देखें वीडियो: लक्सर एसडीएम
मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने ततकाल संज्ञान लेकर लक्सर कोतवाली पुलिस को अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। वही इस मैसेज के वायरल की जानकारी कर्मचारी चंदन तक भी पहुँच गई। चंदन खुद फैक्ट्री प्रबंधन को साथ लेकर लक्सर कोतवाली पहुँचा और उसके खिलाफ कोरोना को लेकर भ्रामक मैसेज वायरल करने वाले के खिलाफ तहरीर दी।
देखें वीडियो: चंदन शिकायतकर्ता
लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश उनके द्वारा दिये गए है। इस मामले में भी पुलिस को आरोपियों को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश उनके द्वारा दिये गए है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours