हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कोरोना के संक्रमण को लेकर एक तरफ जहां देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इसे गंभीरता से लेते हुए पल-पल की सख़्ती से सावधानी बरती जा रही है तो वहीं दूसरी ओर लक्सर में रेलवे अधिकारियों की मनमानी के चलते नजारा इसके विपरीत ही नजर आया, जी हां हम बात कर रहे हैं लक्सर की जहां दुनिया भर में फैल चुके इस मौत की महामारी के संक्रमण के बाद भी बिना मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर जैसी बचाव की मूल सुविधाओं के बिना दर्जनों की संख्या में ट्रैकमैन समेत गैंगमैन और पॉइंटमैन एक साथ काम करते पाए गए। 
                           देखें वीडियो
तस्वीरों के मुताबिक रेलवे अधिकारियों की बड़ी लापरवाही का नतीजा कहीं ना कहीं चतुर्थ श्रेणी के इन कर्मचारियों को भुगतना पड़ सकता है मौके पर एक साथ काम कर रहे इन रेल कर्मचारियों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते धारा 144 लागू कर दिए जाने के बाद भी उनके ऊपर बैठे अपनी कुर्सियों पर काबिज अधिकारी अपनी इस तानाशाही के चलते कोरोना जैसी महामारी के दौरान उनकी जान जोखिम में डालकर उनसे वक्त से भी ज्यादा काम लिया जा रहा है।
देखें वीडीयों: गैंगमैन, ट्रैकमैन व पॉइंटमैन क्या कहा

आपको बता दें कि बड़ी संख्या में एक साथ काम कर रहे इन रेल कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप मज़बूरनवश अपने रुमाल से मुंह ढककर काम किया जा रहा है मगर रेल अधिकारियों कि इस तानाशाही पर नकेल कसने वाला कोई नहीं है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours