हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ यह वायरस लगभग पूरी दुनिया को अपनी झपेट में ले चुका है हिंदुस्तान में भी यह वायरस दस्तक दे चुका है भारत मे करीब 500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है जो न्यूज़ अपडेट के माध्य्म से प्राप्त हो रहे हैं करीब 32 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं और 10 लोग अपनी इस वायरस की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं आज अफसोस इस बात का है कि सरकार द्वारा बार-बार लोगों को समझाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नही है लोग गैंर जरूरी चीजें खरीदने के लिए अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डाल रहे हैं लोग इसे गंभीरता से नही ले रहे हैं जहाँ तहां भीड़ को देखा जा सकता है इससे देश मे कोरोना वायरस फैलना का खतरा मंडरा रहा है राव ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन जैसे प्रभावी कदम से इस संक्रमण की चेन टूट जाएगी, भारत मे अब स्थानीय स्तर पर इस का संक्रमण होने लगा है जिसे तोड़ना बेहद जरूरी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार चीन ने अपने वुहान शहर में इस बीमारी पर काबू लॉक डाउन करके ही कंट्रोल किया है वुहान शहर करीब 2 महीने से ज्यादा लॉक डाउन है हमारे देश मे जिन-जिन जिलों में कोरोना के मामले सामने आए हैं वहाँ पर लॉक डाउन करके इस बीमारी का फैलाव रोका जा सकता है राव ने कहा कि इटली जैसा देश जो दुनिया की मेडिकल साइंस व फैसिलिटी में नंबर दो पर है, शुरू में लापरवाही करके अपने देश मे कोरोना को हावी कर लिया है वहां लगभग 600 से अधिक प्रतिदिन लोग अपनी जाने गवां रहे हैं भारत मेडिकल साइंस व फैसिलिटी के मामले में दुनिया मे 112 वे स्थान पर है और इस समय हमारे देश मे यह बीमारी स्टेज टू पर है इसे हम सोशल डिस्टेन्डिंग और लॉक डाउन और सेनेटाइजर के माध्यम से अभी रोक सकते हैं सोचो यदि हम देश वासी इस बीमारी में लापरवाही करेंगे लॉक डाउन का पालन नही करेंगे सरकार और स्थानीय प्रशासन के अनुरूप नही चलेंगे, तो भारत की तस्वीरे डरावनी होंगी और हम सब को इसके गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है इस वायरस को फैलने से रोकना हम सब की जिम्मेदारी है अपने व अपने परिवार और देश की भलाई हैं। जब तक लॉक डाउन लागू है तब तक इस आदेश का हमें पालन करना होगा, और कोरोना वायरस के रोकथाम व बचाव हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करना होगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours