हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार)  हरिद्वार। हरिद्वार के समस्त व्यापारियों से देशहित में अपील अपने परिवार के हित में कल अपना प्रतिष्ठान बंद रखे बार बार अपील इसलिये की जा रही है, क्योंकि अभी न्यूज़ चैनलों पर देखने को मिल रहा है कि दिल्ली जैसे शहरों में बंद की घोषणा के बाद भी कुछ प्रतिष्ठान खुले है, जो कि निंदनीय है, इस समय आपसी मतभेद राजनीति निजी स्वार्थ त्यागकर राष्ट्रहित में सहयोग करना ही परमधर्म है, कृपया कर राष्ट्रहित में सहयोग करे अपने प्रतिष्ठान 22 मार्च को बंद  रखे और जरूरत पड़ने पर आगे भी तैयार रहे, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे, केवल सहयोग दे, जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि इस समय विश्व समुदाय एक महामारी से दो चार हो रहा है, जिसको नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के नाम से जाना जा रहा है, इसी गम्भीर वायरस की रोकथाम के लिए जरूरी हिदायते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई है, कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी हिदायतों पर अमल करके अवाम तथा अपने परिवार की हिफाजत की जा सकती है, कोरोनावायरस से बचने के मुताल्लिक इन हिदायतों पर अमल करके ही हम इस गम्भीर परेशानी से निजात पा सकते हैं, सभी व्यापारियों और आम समाज से सुनील सेठी ने गुजारिश की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours