हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना वायरस COVID-19 ने पूरे विश्व में डर का माहौल पैदा कर दिया है, जिसके चलते कोरोनावायरस COVID-19 की चपेट में कई मौतें हो चुकी है, और हजारों की तादात में कोरोनावायरस COVID-19 से लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं, और कोरोनावायरस COVID-19 को महामारी घोषित किया गया, इसी को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया और लोगों से अपील की कि सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक वह अपने घर पर ही रहे वह घर से बाहर जब भी निकले जब उन्हें बहुत ही आवश्यक काम हो अन्यथा घर पर ही अपना काम करें।
देखें वीडियो: हरिद्वार
आपको बताते चलें कि सुबह 7:00 बजे से जनता कर्फ्यू शुरू हो गया है, और हरिद्वार धर्मनगरी में यह नजारा आज सुबह का है, जो आप वीडियो में देख सकते है, कि कैसे हरिद्वार धर्मनगरी के लोगों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन कर रहें है, पहली बार हरिद्वार तीर्थ नगरी में ऐसा नजारा देखने को मिला, क्योकि हरिद्वार तीर्थनगरी पूरे विश्व मे जाना जाता है, और यहां 12 महीने हरिद्वार धर्मनगरी में लोगों की आवाजाही लगी रहती है, ऐसे नजारे को देख यह प्रतीक हो रहा है।
कि हरिद्वार धर्मनगरी के लोग कोरोनावायरस COVID-19 से लड़ने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरिद्वार धर्मनगरी के लोगों ने उनके आह्वान पर जनता कर्फ्यू का पूर्ण समर्थन दिख रहा है, और हरिद्वार धर्मनगरी में छोटे से छोटा व्यापारी ने इस आह्वान को स्वीकार किया, हरिद्वार में जनता कर्फ्यू का असर दिखा, हरिद्वार धर्मनगरी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
इस कोरोनावायरस COVID-19 नाम की महामारी से निपटने के लिए हम सभी को एक जुट होने की आवश्यकता है, तब जाकर ही देश और समाज सुरक्षित रह सकेगा, इसी कोरोनावायरस COVID-19 प्रकोप को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने जनता से कर्फ्यू लगाने की अपील की थी, जिसका असर आज देखने को मिला है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours