हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कनखल थाना अंतर्गत जगजीतपुर पुलिस चौकी, पथरी थाने में मास्क, सेनेटाइजर और डिटोल वितरित किए। जगजीतपुर पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज लाखन सिंह, उपनिरीक्षक सन्दीप चौहान की उपस्थिति में उनके स्टाफ सदस्यों के लिए भाजपा उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौहान, धर्मेंद्र चौहान ने मास्क, सेनेटाइजर और डिटोल दिया गया। इसके पश्चात इन्होंने थाना पथरी में जाकर वहाँ एस०आई गंगवार की उपस्थिति में उनके सभी स्टाफ हेतु सेनेटाइजर और मास्क दिए।
इसके अलावा वहां थाने में आए हुए फरियादियों को सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान की ओर से मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। मण्डल अध्यक्ष अश्वनीपाल ने उपनिरीक्षक गंगवार से कहा कि वो स्थानीय खाद्य पदार्थो ओर 4 अन्य प्रतिष्ठानो को बंद कराने हेतु कहा। धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि हम सभी को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। जिससे कि कोरोना को रोका जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को लोक डाउन को पूरी तरह से सफल बनाने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल, 20 सूत्री उपाध्यक्ष विजेंद्र चौहान, गगन शर्मा व चीनू चौधरी आदि उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours