हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट रजि. द्वारा कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें टीम ने ज्वालापुर कोतवाली, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिडकुल डेंसो चौक आदि अलग अलग स्थानो पर आमजन को मास्क वितरित किए गए। वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजू नारंग ने कहा कि संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस ने देश में धीरे धीरे अपने पैर पसार लिए हैं। जिसको देखते हुए संगठन ने आज अलग-अलग स्थानों पर मास्क बांटे हैं। उन्होंनेे कहा कहां कि कोरोना वायरस से डरने की आवश्यकता नहीं है। इससे निपटने के लिए सावधानी ही सबसेे अच्छा उपाय है। अपनी सुरक्षा के लिए मास्क आदि का उपयोग किया जाए। भीड़ वाली जगह से बचा जाए। और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। जिला अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर ने जनता से आह्वान करते हुए। मास्क, सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाकों मे ना जाए, अपने घरों में ही रहे और किसी को खांसी व जुकाम होने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें। खांसी जुखाम होने पर अपने नाक को टिशू पेपर या रुमाल से आवश्यक ढके और एक मीटर की दूरी बनाए रखें। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकुर बागड़ी, ज़िला महासचिव मोहन जोशी, जिला प्रवक्ता अमरदीप चौहान, गुलजार खान उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours