हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में सब्जी के दाम आसमान को छू रहे हैं आपको बता दें कि 22 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जनता कर्फ्यू का आहान किया गया था और जनता ने इसका कड़ाई से पालन भी किया था। लेकिन इस 1 दिन के जनता कर्फ्यू से सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। लक्सर की जनता बढ़ते दामों से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। जहां पूरे विश्व में कोरोना नामक वायरस से हाहाकार मचा है। वहीं अब लक्सर में भी सब्जी के बढ़ते दामों से हाहाकार मच गया है। इस महंगाई ने लक्सर की जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। अब देखना होगा कि इन बढ़ते दामों पर शासन प्रशासन अंकुश लगा पाएगा या नहीं, यह तो आने वाले भविष्य के गर्भ में छिपा है। ऐसे ब्लैक मार्केटिंग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कब हो पाएगी। यह कोई नहीं जानता, स्थानीय निवासियों का कहना है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री द्वारा 31 मार्च तक लॉक डाउन किया गया है। लेकिन जब एक दिन बंद होने से महंगाई इतनी चरम सीमा पर पहुंच गई है तो 10 दिन में महंगाई कहां पहुंच जाएगा, वहीं इस पूरे मामले पर जब तहसीलदार सुनैना राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी व्यापारियों से कह दिया है कि वह अपनी दुकानों पर सभी सब्जियों के रेट लिस्ट चस्पा करें, अगर ऐसा नहीं किया गया और ब्लैक मार्केटिंग की गई, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours