हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज जनता कर्फ्यू भी कामयाब रहा और लोगों ने अपने घरों से बाहर निकल कर छत पर चढ़कर शाम 5:00 बजे घंटी बजाकर, शंख बजाकर, थाली बजाकर व ताली बजाकर संकल्प पूरा किया। भारत के प्रधानमंत्री ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था और साथ ही साथ लोगों से अपील की थी कि सुबह 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक अपने घरों में रहें इसी को देखते हुए लोगों ने दिनभर घरों में रहने के बाद शाम 5:00 बजे कोरोना  से लगने वाले सेवा कर्मियों के प्रति सम्मान प्रकट किया। वहीं विभास सिन्हा ने बताया कि कोरोना जैसी बीमारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का महामारी घोषित किया जा चुका है, उन्होंने कहा कि ऐसी विपरीत परिस्थिति में अपनी जान की परवाह न करते हुए मानव धर्म निभाने वाले स्वास्थ्य कर्मी पुलिस सफाई कर्मी अन्य जन सेवकों का आभार जताया है और आम नागरिकों व युवा युक्तियों ने बढ़ चढ़कर जनता कर्फ्यू को सफल बनाया है इसी के प्रतीक होता है कि भारतीय नागरिक हर जंग से चाहे वह स्वास्थ्य की जंग हो या स्वच्छता की हो चाहे देश की सुरक्षा की हो उसमें देश में हमेशा अपनी एकजुटता का परिचय दिया है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत सरकार द्वारा कोरोना जैसे बीमारी के लिए जो कड़े कदम उठाए गए हैं उसका पालन सभी को एकजुट के साथ करना है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours