हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। कोरोना वायरस नामक बीमारी से पूरी दुनिया के अंदर तराही त्रासदी मची हुई है, भारत में भी कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 97 पहुंच गयी है, इसी के चलते उत्तराखंड राज्य में भी मुख्यमंत्री ने महामारी घोषित कर दी है, आपको बताते चलें कि आज धर्मनगरी हरिद्वार में एक कोरोनावायरस का संदिग्ध मिला है, जो आई आई टी रूड़की का छात्र है, कुछ दिनो पहले ही जापान से लोटा है, मूल रूप से छात्र राजस्थान का रहने वाला है, छात्र को मेला अस्पताल के आईसोवार्ड में रखा गया है, तथा सेंपल को जांच हेतु भेजा गया है, आपको बताते चले कि कोरोनावायरस की बीमारी से बचने के लिए लोगों को केवल कुछ बातों का ख्याल रखने से बचा जा सकता है, नॉवल कोरोना वायरस फैलने से रोकें, खाँसते, छींकते वक़्त अपने मुँह को रुमाल/टिशू से ढकें, हाथों को लगातार साबुन से धोएं, अपनी आँख, नाक और मुँह को न छुएं, अगर किसी को खाँसी, बुखार या साँस लेने में तकलीफ़ हो तो उससे 1 मीटर की दूरी बनाये रखें, ज़रूरत पड़ने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours