हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन हरिद्वार संगठन की मीटिंग इक्कड़ रेलवे स्टेशन स्थित Tv24 Plus के कार्यालय पर आयोजित की गई। मीटिंग में वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन संगठन में सदस्य अभियान तथा पत्रकारों के हित व सुरक्षा पर चर्चा की गई। वही संगठन महामंत्री मोहम्मद आरिफ ने कहां कि वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन संगठन एक ऐसा संगठन है। जो सदैव पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ने में अपना पूर्ण कर्तव्य निभाता चला आ रहा है। जिसके चलते हमें इस संगठन को और भी मजबूत करना है और जिले के पत्रकारों को एकजुट कर इस संस्था के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता लोगों के विचारों को प्रभावित करने या परिवर्तित करने में अहम भूमिका निभाता है तथा जनता का आईना भी होता है। जो निस्वार्थ होकर जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। लेकिन आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हमले चिंताजनक है। पत्रकारों के खिलाफ षड्यंत्र के तहत जानलेवा हमले और झूठे मुकदमे भी दर्ज किए जाते हैं। उन्होंनेे कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन करना भी बहुत ही आवश्यक है। वही उपाध्यक्ष इदरीश खान ने कहांं कि पत्रकार एक चौथे स्तंभ का हिस्सा माना जाता है और पत्रकार समाज की आवाज उठाने के लिए अपनी लेखिका का इस्तेमाल करता है। जिससे समाज की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि पत्रकार को निस्वार्थ होकर समाज की सेवा करनी चाहिए। और अपनी लेखनी से सच्चाई को उजागर कर भ्रष्टाचारी पर अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन इकाई हरिद्वार की मीटिंग का आयोजन इसलिए किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को संस्था से जोड़ा जा सके, जिससे चौथा स्तंभ पत्रकारिता को मजबूती मिल सके। इस मौके पर नफीस अहमद, दीपक कुमार, सलमान अली, नीतू मैडम, गोरी कुमारी, शमीम अहमद, नफीस खान, पुरुषोत्तम कुमार, अंकित कुमार मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours