हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। पूरी दुनिया में कोरोनावायरस के मद्देनजर सभी सार्वजनिक स्थलों शिक्षण संस्थानों को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, उत्तराखंड शिक्षा सचिव ने भी प्रदेश के सभी प्री से इंटर तक के शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश दिये है, इस आदेश को कुछ संस्थान मानने को तैयार नहीं है, उपनगरी ज्वालापुर में सूत्रों से पता चले कि कुछ मदरसे खुले हुए हैं, जिसमें छोटे छोटे बच्चे पढ़ने जा रहे हैं, ज्वालापुर के मदरसा संचालकों के कानों पर सरकारी आदेश की जूं नहीं चल रही है, जनपद के उच्च अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि उपनगरी ज्वालापुर में कितने मदरसे संचालित है, और कितने मदरसे छुट्टी के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं, कोरोना वायरस बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए थे, ताकि नौनिहाल इस वायरस की जद में ना आ जाए, इसलिए आदेश दिये गये थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours