हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। संक्रमित कोरोना वायरस फैलने के कारण देश को लॉक डाउन किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा घर में रहने की अपील की गई है। जिससे देशवासी इस भयंकर वायरस से बच सकें। जिसका अनुपालन राज्यों में बैठे अधिकारी, कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए दिन रात मेहनत रहे हैं। पुलिस प्रशासन सड़क, गली, मोहल्लों में जाकर लाउडस्पीकर के माध्यम से घरों में रहने की अपील कर रहेें हैं। तो वही अपनी जान जोखिम में डालकर डॉक्टर, नर्से लगातार पीड़ितों का इलाज कर रही हैं। कोरोना वायरस को जड़ से उखाड़ फेंकने में सफाई कर्मचारी भी पीछे नहीं है। सफाई कर्मचारी भी लगातार क्षेत्रों में जाकर सफाई में जुटे हुए हैं। दवाई छिड़काव का भी विशेष अभियान जारी है। जिससे जानलेवा कोरोना वायरस से देशवासियों को बचाया जा सके। समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया आदि भी कोरोना वायरस से कैसे बचा जा सके, उसके उपाय दिखाये व समाचार पत्रों में प्रकाशित भी किये जा रहें हैं। लेकिन लॉक डाउन से भ्रमित होकर बाजार बंद होने की आशंका से लोग घबराहट में बड़ी संख्या में जरूरत से ज्यादा सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। जिसका उदाहरण ज्वालापुर में देखने को मिला है। लॉक डाउन में उत्तराखंड सरकार ने जो समय अनुसार तक दूध, सब्जियां आदि खरीदनेे की छूट दे रखी है। लेकिन इसका फायदा उठाकर लोग झुंड में सामान खरीद रहे हैं। जगह-जगह दुकानों और ठेलियों पर इकट्ठा होकर सरकार के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। जबकि सरकार ने साफ तौर से आदेशित कर रखा है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी सामान के लिए ही घर से बाहर निकले। एक मीटर की दूरी बनाए रखें और मास्क का इस्तेमाल करें। लेकिन लोगों पर इस चेतावनी का कोई भी फर्क दिखाई नहीं दे रहा है। चेतावनियोंओं का उल्लंघन करने में दुकानदार भी पीछे नहीं है उनके द्वारा भी ग्राहकों को समझे की कोशिश नहीं की जा रही है। केवल दुकानदार लूट मचाई तक ही सीमित है। जबकि सरकार ने अपनी गाइड लाइन में साफ तौर से कह रखा है कि लॉक डाउन में जनता को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी लोगों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। लेकिन लगातार आदेशित करने के बाद भी जनता पर कोई भी फर्क दिखता नजर नहीं आ रहा है। प्रशासन को चाहिए की लॉक डाउन में समय अनुसार तक मिलने वाली छूट में दुकानदारों और लोगों पर अपनी पैनी नजरे रखें और सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे संक्रमित कोरोना वायरस जानलेवा वायरस की लीड तोड़ी जा सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours