हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के बसेड़ी खादर गांव के ग्राम प्रधान सुदेश देवी द्वारा गांव में घर घर और हर गली मोहल्ले में स्प्रे कराया गया। ग्राम प्रधानपति जोगिंदर ने बताया कि जहां देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी फैली हुई है। उसी को देखते हुए आज गांव में स्प्रे द्वारा छिड़काव किया जा रहा है। जिससे की बीमारी ना बढ़ सके और सभी ग्रामीणों से अपील की गई है कि वह लॉक डाउन का पालन करें। उन्होंने कहा कि यदि हम सब मिलकर लॉक डाउन का पालन करें और अपने घरों में रहे तभी जाकर इस कोरोना जैसी महामारी बीमारी से निजात पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए लॉक डाउन का पालन करना चाहिए तभी देश सुरक्षित रह सकेगा और हम भी सुरक्षित रहेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours