हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। जहां एक ओर पूरा देश बल्कि देश ही नहीं पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस नामक महामारी से जूझ रहा है। देश का हर नागरिक अपने घरों में बैठा है। क्योंकि देश में बढ़ती  भयंकर महामारी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को लॉक डाउन किया है। जिससे कि देश के नागरिक इस भयंकर वायरस की चपेट में ना सके और देश को बचाया जा सके वही इस महामारी की मार झेल रहे, गरीब व फुटपाथ, सड़को, प्लेटफॉर्मो आदि पर भीख मांग कर अपना पेट भरकर जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उनके संकट को थोड़ा कम करने के लिये हरिद्वार जिले कि लक्सर कोतवाली पुलिस की गरीबो के लिये सरहानीय पहल देखने को मिली है। जो कि अपने आप मे एक मिसाल है। लक्सर पुलिस ने गरीब बेसहारा व्यक्तियो व यात्रियों को क्षेत्र मे गशत कर भूखे लोगो को चाय, बिस्किट और उन्हे भोजन उपलब्ध कराया है। और सोशल डिस्टेंस से संबंधित जानकारी भी दी गई। भोजन कराने से पहले पुलिस द्वारा हर व्यक्ति को सेनिटाइजर भी किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours