हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर) भगवानपुर। थाना भगवानपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित रायपुर इंडस्ट्रियल एरिया में निवासरत ध्याढ़ी मजदूरी करने वाले श्रमिकों को भगवानपुर पुलिस व सामाजिक संगठनों द्वारा भोजन वितरण किया गया। आपको बतादे कि देश में घातक कोरोना वायरस ने धीरे-धीरे अपने पैर पसार लिए हैं। जिसका खात्मा करने के लिए देश में लॉक डाउन किया गया है। जिसमें अपने अपने घरों में रहने की अपील की गई है। लॉक डाउन के चलते मजदूरी कर अपना जीवन व्यापन करने वाले लोगों के सामनेे बढ़ा संकट खड़ा हो गया है।
जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन व कई सामाजिक संगठनो द्वारा जरूरतमंद, गरीबों व असहाय लोगो की मदद की जा रही है। समय-समय पर भोजन वितरित किया जा रहा है। संकट के समय एक दूसरे की मदद करना हीं सबसे बड़ा पुण्य है। जिसको सामाजिक संगठन से लेकर पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से निभा रहा है। हालांकि सरकार भी अपने अस्तर से मजदूरी करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनकी हर संभव मदद कर रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours