हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। विश्व जगत के सबसे बडा देश चीन जो कि एक बड़ी आबादी का देश है, जिसका एक शहर जो कि वुहान के नाम से जाना जाता है, इसी वुहान शहर में एक वायरस दिसम्बर माह में प्रकाश में आया जिसकी पहचान कोरोनावायरस COVID-19 के रूप में हुई, इस कोरोनावायरस के वायरस से वुहान शहर के हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया तथा हजारों लोगों को अपनी जान इस वायरस के कारण गंवानी पड़ी, इस कोरोनावायरस COVID-19 ने बहुत ही जल्दी दुनिया के दूसरे देशों में पहुंचकर विश्व जगत में हाहाकार मचा दी, और आज पूरी दुनिया के लगभग 197 देशो में यह वायरस महामारी की शक्ल अख्तियार कर चुका है, आबादी के लिहाज से दुनिया की दूसरे नम्बर की आबादी वाला हमारा देश भारत भी कोरोनावायरस COVID-19 का शिकार हो गया, जिससे भारत के अंदर भी सैकड़ों लोग इसके शिकार हो चुके हैं, तथा लगभग 17 लोग अपनी जान गवां चुके हैं, कुछ लोग इस गम्भीर बीमारी से लड़कर बाहर भी आ चुके हैं, जो अब स्वस्थ हैं, इसी गम्भीर बीमारी को रोकने के लिए विश्व के ज्यादातर देशों में लाकडाउन कर दिया गया जिसमें भारत को भी फिलहाल 21 दिन के लिए लाकडाउन किया गया है, ताकि इस गम्भीर महामारी को बढ़ने से रोका जा सके मेरी राय में जिसका असर भी नजर आ रहा है, लोकडाउन के दरमियान सरकार द्वारा लोगों को घरों में रहने तथा घरों से बाहर ना आने का अनुरोध किया गया है, जिसमें सरकार द्वारा समय समय पर लोगों के जीवन से जुड़ी आव श्यक वस्तुओं की दुकानों को समयानुसार खुलवाया जा रहा है, ताकि लोग अपनी जरूरतों की सामग्री ले सके, क्योंकि कोरोना वायरस COVID-19 की बीमारी एक से दूसरे में पहुंचती है, सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है, लोगों के बीच में सोशल डिस्टेंट  रहे तथा लगभग एक मीटर की दूरी एक से दूसरे में हो, तथा छींकते और खांसते समय मुंह पर कपड़ा रखने की हिदायत दी गयी है, तथा मुंह पर मास्क लगाकर बाहर निकलने को बताया गया है,  बार बार हाथो को साबून से धोने तथा सेनेटाइज करने की सलाह दी जा रही है, ताकि इस गंभीर समस्या से बचा जा सके तथा उसका संक्रमण दूसरे स्थानों पर ना फैले इसी को लेकर सरकार प्रयास कर रही है, कोरोनावायरस COVID-19 का अभी तक कोई इलाज नहीं मिला है, लेकिन ऐसा भी नहीं है, कि कोरोनावायरस की महामारी से पीड़ित लोग स्वस्थ नहीं हो रहे हैं, जो भी अपना ख्याल चिकित्सकों के दिशा- निर्देशों के अनुरूप कर रहा है, वो स्वस्थ भी हो रहा है, इसलिए कोरोनावायरस की महामारी से बचें सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कर चिकित्सकों के अनुरूप चले, और देश को तथा देश वासियों अपने परिवार को तथा अपने आप को स्वस्थ रखे जो कि आपकी और देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours