हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। कोरोनावायरस COVID-19 के चलते पूरी दुनियां एक बड़ी त्रासदी से गुजर रही है, क्योंकि इस गम्भीर बीमारी की चपेट में विश्व के एक सौ अधिक देश है, इसी के चलते इस गम्भीर वायरस की चैन तोडने की नियत से पूरे देश को लोकडाउन किया गया है, ताकि लोगों के दरमियान दूरी बनाई जा सके उसी के मद्देनजर सरकार और पुलिस का ज्यादा ध्यान सड़कों पर लोगों को एक स्थान पर जमा होने से रोकना है, ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।
सरकार द्वारा कम समय दिये जाने के मद्देनजर सड़कों पर भीड़ जुट रही थी, इसलिए सरकार द्वारा समय में बढ़ोतरी की गयी, जिसका फायदा भी नजर आया है, और रियायती समय ज्यादा देने पर लोगों को राहत मिली है, इसी कोरोनावायरस के लोकडाउन के चलते आज ज्वालापुर उपनगरी की सडके देखें जो लगभग दोपहर 12:30 की ली गयी तस्वीरें हैं, पुलिस की मुस्तैदी को भी भरपूर सलाम है, जो लोगों को इस गम्भीर वायरस से बचाने के लिए दिन रात धूप और बारिश में ड्यूटी निभा रही हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours