हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जहां देश मे कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन जारी है, जिससे जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश के लोगो को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रही है, ओर लोगो से बार-बार अपील कर रही है आप अपने घर मे ही रहें, घर से बाहर न निकले जभी हम कोरोना जैसे बीमारी से लड़ सकते है और इसको जड़ से खत्म कर सकते है। इसको देखते हुए, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी कोरोना वायरस के इस आपदा काल के समय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मोदी टिफन के माध्यम से भोजन वितरण करने में लगे हुए हैं। कल देर रात्रि ऋषिकुल मैदान में पहुंचने और वहां रह रहे जम्मू कश्मीर और अन्य प्रांतों के मजदूरों को भोजन वितरित किया गया। 
मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मोदी किचन, मोदी टिफन की ओर से प्रतिदिन क्षेत्रीय पार्षद के माध्यम से भोजन का वितरण किया जाएगा, और किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन के लॉक डाउन में अपना पूर्ण रूप से योगदान दें। जिससे देश को कोराना वायरस मुक्त किया जा सके। वही भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि सरकार कोरोना वायरस के चलते बहुत ही संवेदनशील है। सरकार की गाइड लाइन समझे और उनका पालन करें। जिससे कि कोरोना वायरस महामारी से देश को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अपने घरों पर ही रहे और घरों से बाहर ना निकले। बहुत ही आवश्यकता पड़ने पर बाहर निकले है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद ललित रावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours