हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस को नष्ट करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 21 दिन का देश में लॉक डाउन किया गया है। जिसमें देशवासियों को घरों में रहने की अपील की गई है। जिससे कोरोना वायरस की लीड तोड़ी जा सके। जिसका पालन देशवासी एक हद तक कर भी रहे हैं। जहां एक समय हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी रहती थी आज वहां सन्नाटे पसरे हुए हैं। ऐसे में सबसे बड़ी मार पशु पक्षियों पर पढ़ रही है। जानवर भूखे प्यासे सड़कों पर फिर रहे हैं। तो वही आसमानों में उड़ने वाले पक्षी भी इंसानों की ओर निगाहें लगाए हुए हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड सवर्ण समाज आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि संकट की घड़ी में जहां गरीब, मजदूर, असहाय लोगों की मदद की जा रही है। वही पशु पक्षियों का भी विशेषकर ख्याल रखा जाए। क्योंकि पशु पक्षियो इंसानों के जीवन में अहम भूमिका रखते है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास सावधानी के साथ पशुओं को कुछ ना कुछ खाने के लिए आवश्यक जरूर दें। तो वही पक्षियों के लिए भी छतों पर दाना पानी रखें। जिससे बेजुबान पशुु पक्षियों को भूख प्यास से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह इंसानों की मदद करना पुणेे का कार्य है। उसी तरह बेजुबान पशु पक्षियों को भूखे प्यासे ना रहने देना बहुत ही पुण्य है और जिससे ईश्वर भी प्रसन्न रहते हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours