हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। पीड़ितों में बढ़त के साथ साथ मौतों के आंकड़े भी बढ़ रहें हैं। जिसके चलते सैनिटाइजर का छिड़काव लगातार शहर से लेकर देहातों तक बड़ी मात्रा में किया जा रहा है। परंतु ज्वालापुर में सैनिटाइजर का छिड़काव मात्र फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए ही किया गया है। एक दिन के कर्फ्यू के बाद सैनिटाइजर छिड़काव में तेजी आई थी। लेकिन धीरे-धीरे सैनिटाइजर छिड़काव का मामला थम सा गया। वही ज्वालापुर के चाकलान मोहल्ले की बात की जाए, तो यहां सैनिटाइजर का छिड़काव मात्र दिखावे के लिए ही किया गया है। घरों के दरवाजे के कुंडों पर फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए आधेे कुंवारे से भी कम छिड़काव हुआ है। जबकि गली मोहल्लों में बड़ी मात्रा में सैनिटाइजर का छिड़काव होना चाहिए। चाकलान निवासियों का कहना है कि जिस व्यक्ति द्वारा दवाई का छिड़काव किया गया है वह व्यक्ति सभी को कह रहा था कि अगर कोई जानकारी लें तो कहना कि हां छिड़काव सही तरीके से किया गया है। जबकि किसी का घर सैनिटाइजर हुआ है और किसी का नहीं।प्रशासन तुरंत इसका संज्ञान ले और सही तरीके से गली मोहल्लों को सैनिटाइजर किया जाए। जिससे घातक कोरोना वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके। और संज्ञान लिया जाए कि किस क्षेत्र में कितना सैनिटाइजर किया गया है। जिन लोगों की लापरवाही सामने आये, उन लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई प्रशासन द्वारा भी अमल में लाई जाए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours