हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान नगर निगम क्षेत्र में पैदल निकले राहगीरों, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों तथा स्वच्छता कर्मियों आदि के लिए मददगार बने मेयर गौरव गोयल ने राहगीरों को पेट भर खाना और पानी पिलाकर तथा मास्क सैनिटाइजर आदि भेंट कर जो पूर्ण का कार्य किया है, उसकी नगर में चारों और प्रशंसा हो रही है, वहीं उन्होंने निगम से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्देशित किया है कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में तेजी के साथ स्वच्छता का कार्य जारी रखें तथा नगर को पूरी तरह साफ सुथरा भी रखें। उन्होंने नाला गैंग द्वारा नालों की की जा रही सफाई का भी मौके पर जाकर जायजा लिया तथा इस महामारी के चलते सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा है, किंतु इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इससे बचाव के लिए साफ-सफाई एवं सैनिटाइजर का कार्य किया जाना आवश्यक है तथा जनता को स्वयं भी साफ सफाई का विशेष ख्याल भी रखना चाहिए। मेयर गौरव गोयल अपने निजी खर्च पर जो कार्य नगर की जनता की सेवा के लिए कर रहे हैं उसका सभी नगरवासियों द्वारा मुक्त कंठ से जनहित कार्यों की प्रशंसा की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours